{"_id":"69ff8885a77905e7320e5ada","slug":"bike-riders-uncle-dies-in-collision-with-vehicle-nephew-critical-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154421-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा गंभीर
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौके पर मौत हो गई। भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी हदरों से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रतापगढ़ जिले निवासी रंजीत कुमार (40), रायबरेली निवासी भांजे अमन कुमार के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। दोनों बाइक से दिल्ली से अपने घर प्रतापगढ़ लौट रहे थे। भोगलपुर ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में रंजीत कुमार की मौके पर मौत हो गई। अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन हेलमेट लगाए था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।