फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riders killed in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 04 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Thu, 04 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के तेजानगर रिंद नदी के पास मंगलवार की रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कलाना सरायं गांव निवासी रमेश सिंह का बेटा श्याम सिंह (35) मंगलवार को बिंदकी किसी काम से आए थे। वह रात को वापस गांव जा रहे थे। तेजानगर के पास पीछे से तेजरफ्तार किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर ही श्याम को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने बाइक और कागजात से पहचान की और परिजनों को हादसे की खबर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमन दहाडे़ मारकर रोती बिलखती रही। परिजनों ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। परिवार के मुखिया श्याम सिंह किसान थे। उनकी मेहनत से ही परिवार का भरण पोषण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed