फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riders brothers crushed by truck , one killed

बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

Sat, 20 Feb 2016 01:21 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riders brothers crushed by truck , one killed

लखनऊ हाईवे पर जिला पंचायत सदस्य शिवनंदन पटेल के

विज्ञापन
बाइक सवार भतीजों को शुक्रवार रात ट्रक ने कुचल दिया। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाया।

गौरा चुरियारा निवासी हिमाशुं पटेल (25) पुत्र कमलेश पटेल अपने छोटे भाई आशू के साथ बाइक से अपने चाचा जिला पंचायत सदस्य शिवनंदन पटेल की ससुराल कढ़ीवा गांव जा रहा था।

वह कढ़ीवा मोड़ पर पहुंचा था कि सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से हिमांशु हाइवे पर गिरा और ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। जबकि आशू सड़क किनारे छिटक गया। उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर करीब आधे घंटे बाद रास्ता खुलवाया। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed