फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider hits girl, girl dies

Fatehpur News: बाइक सवार ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत

Wed, 22 Apr 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hits girl, girl dies
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली रोड पर मंगलवार सुबह मामा के घर से लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी सोनू साहू की छह वर्षीय पुत्री आंचल साहू अपनी मां संगीता देवी के साथ ननिहाल राधानगर थाने के अंदौली गांव अपने बीमार नाना को देखने आई थी। अंदौली से मां-बेटी मंगलवार को घर जाने के लिए गांव के बाहर रोड पर पहुंचे थे। वह रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक सवार भी फिसल गया। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed