फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies in ten injured, ten injured

हादसों में बाइक सवार की मौत, दस घायल

Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in ten injured, ten injured
चौडगरा बकेवर हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। जिले में बुधवार को कई सड़क हादसे हुए। कल्यानपुर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। करीब दस लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर हाईवे पर एक स्कूली बस को बचाने के चक्कर में दो ट्रक भिड़ गए, जिससे घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर यातायात सामान्य कराया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी हाईवे पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार चौडगरा कस्बे से बकेवर हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक ट्रक कोबच्चों से भरी स्कूल बस ने ओवरटेक किया। बस को बचाने के चक्कर में ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कोलकाता की ओर जा रहे ट्रक का चालक राजेश कुमार(निवासी अलोवली थाना शाहबाद प्रांत राजस्थान) व खलासी महमूल खान (निवासी सरवाद जिला अजमेर राजस्थान) घायल हो गए। दूसरे ट्रक का चालक कोडरमा प्रांत झारखंड निवासी ब्रह्मदेव घायल हुआ। हादसे की सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान मुगलमार्ग हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एसओ जीपी सिंह क्रेन से वाहनों को हटवाकर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन


एक अन्य घटना में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के परिहारनडेरा निवासी जगतपाल सिंह साइकिल से सिलेंडर लेकर मुरादीपुर से लौट रहे थे। मलवां कस्बा निवासी अनुभव मिश्रा बाइक से चौडगरा महाविद्यालय परीक्षा देने जा रहा था। आपसी भिड़ंत में दोनों घायल हो गए। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा निवासी कंचन लाल दिवाकर शौचक्रिया के लिए सुबह जंगल जा रहे थे। बड़ीपार गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इधर, थरियांव थाने के कोर्रा सादात निवासी लाला का बेटा रानू अपनी मां जैदुन निशा के साथ पैदल जा रहा था। बाइक सवार की टक्कर से मां-बेटे घायल हो गए। बकेवर थाने के कं साही गांव निवासी विनोद बाइक से गिरकर घायल हो गए। इधर, ललौली थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी कमलेश बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed