फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bike,hadsa,maut,kanpur news,up news,fatehpur news,balak,parijan

टॉयर पंचर होने से पेड़ से लड़ी बाइक, किशोर की मौत

Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bike,hadsa,maut,kanpur news,up news,fatehpur news,balak,parijan
खागा। टायर फटने से अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका पारिवारिक भाई घायल हो गया। किशोर हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

रामपुर थरियांव के रहने वाले रणवीर (17) पुत्र शिवराम अपने पारिवारिक भाई शिवा (19) के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर रसूलपुर थाना हथगाम गया हुआ था।
दोनों बुधवार की शाम लौट रहे थे। जैसे ही वे खागा कोतवाली के नकसारा गांव के सामने पहुंचे तो बाइक का अगला टायर फट गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर बाईं ओर स्थित पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

बाइक रणवीर चला रहा था। हेलमेट न होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई, शिवा भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी खागा भेजा।
जहां डॉक्टर ने रणवीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed