फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bike,fatehpur news,yumana,stuck,place of fish

यमुना में मछुवारे के जाल में फंसी बाइक

Wed, 17 Mar 2021 06:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
bike,fatehpur news,yumana,stuck,place of fish
गाजीपुर गांव में खड़ी, नदी से मिली बाइक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। गाजीपुर यमुना घाट पर रात को मछली पकड़ने के लिए पहुंचे एक मछुआरे के जैसे ही नदी में जाल डाला, तो उसमें मछली की जगह बाइक फंस गई।
विज्ञापन

इस बाइक को मछुआरे व उसके साथी जाल से खींचकर किनारे लाए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस बाइक को लेकर जांच कर रही है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी दशरथ निषाद मछली पकड़ने का काम करता है। वह मंगलवार रात अपने कुछ साथियों के साथ यमुना घाट किनारे शाम को छह बजे पहुंचा और मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डाल दिया।
रात करीब नौ बजे जब जाल खींचा गया तो उसमें मछलियों के साथ एक लाल रंग की बाइक फंसी मिली। दशरथ ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक को बाहर निकाला।
बुधवार सुबह इसकी सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी गाड़ी को थाने लेकर आए। बाइक में नंबर प्लेट नहीं मिली।
माना जा रहा है कि बिना नंबर की यह बाइक चोरी की होगी, जिसे शातिर, किसी कारण वश नदी में फेंककर चले गए।
एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि बाइक की जांच की जा रही है। यमुना पार पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed