फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike-borne men beat up a farmer and looted cash.

Fatehpur News: बाइक सवारों ने किसान को पीटकर नकदी लूटी

Wed, 08 Jul 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne men beat up a farmer and looted cash.
असोथर। विजयीपुर-मूंजीकुआं रोड पर रेशम नर्सरी के पास सोमवार रात किसान को पीटकर बाइक सवारों ने एक लाख 1500 रुपये नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर मंगलवार शाम एएसपी जीपी राय जांच को पहुंचे। एएसपी की जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बर्रा बगहा मजरे सरकंडी गांव निवासी रामचंद्र निषाद ने पुलिस को बताया कि वह असोथर कस्बा से धान व गेहूं बिक्री की रकम लेकर रात को घर जा रहा था। उसके पास एक लाख 1500 रुपये झोले में थे। बाइक सवार चार लोग नर्सरी के पास मिले। उसकी साइकिल रोकवाई। उसे जंगल में घसीट ले गए और नकदी लूटकर भाग निकले। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने अपने परिवार के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। एएसपी मौके पर जांच को पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed