फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijli,pareshani,pani

केबिल फुंका, चार दिन से आपूर्ति बंद, पानी संकट

Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bijli,pareshani,pani
जहानाबाद। अमौली ब्लाक के बसफरा गांव में चार दिन से बिजली का केबिल फुंका पड़ा है। ऐसे में लोगों को सोमवार से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली न होने से पेयजल की भी समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिना पानी और बिजली से लोग बेहाल हो रहे हैं। कहना है कि बिजली विभाग की ओर से केबिल मरम्मत का भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विद्युत उपकेंद्र डिघरुवा के तहत छह हजार की आबादी वाले गांव बसफरा में खुले तार हटाकर खंभों से केबिल लगाई गई थी। यह केबिल सोमवार को फुंक गई थी। इसके बाद से बिजली आपूर्ति बाधित बनी हुई है। गांव के करीब तीन सौ उपभोक्ताओं के घरों में पीने के पानी की भी समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

इंडिया मार्का हैंडपंप व निजी डीजल इंजन ट्यूबवेलों से पानी लाकर प्यास बुझाई जा रही है। वहीं भीषण गर्मी में लोगों को बिना कूलर, पंखे के रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राम गोपाल शुक्ला, सुरेश मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, रामबाबू यादव, अरविंद यादव का कहना है कि केबिल फुंके चार दिन हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने अभी तक केबिल बदल कर आपूर्ति बहाल नहीं की। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह से ही हैंडपंपों पर भीड़ लग रही है और रात को बिना बिजली के ही सोना पड़ रहा है। उपकेंद्र के अवर अभियंता अविनाश यादव का कहना है कि केबिल की मांग की गई है। शीघ्र ही केबिल बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed