{"_id":"62b2133d13fa7e658e77d628","slug":"bijli-pareshani-kisaan-fatehpur-news-knp703595499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या के विरोध में दो जून दसवां मील में किसान पंचायत लगाने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या के विरोध में दो जून दसवां मील में किसान पंचायत लगाने का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ भाकियू ने किसान पंचायत लगाने का निर्णय लिया है। दो जुलाई को बांदा-टांडा हाईवे के दसवां मील पर पंचायत होगी। साथ ही पुलिस की ओर से किसानों की पिटाई का मुद्दा भी उठाया जाएगा। वहीं संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
नहर कालोनी में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। जिनके नेतृत्व में जयकृष्ण द्विवेदी को मलवां ब्लाक, नागेंद्र सिंह यादव को तेलियानी, भिटौरा में मोहम्मद आजम, असोथर में सोनू सिंह गौतम, हसवां में उमेश सिंह, धाता में मनोज कुमार पटेल और चंद्रभान सिंह को विजयीपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
छेद्दू सिंह परिहार को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि जिले में बिजली, पानी की समस्या से किसान जूझ रहे हैं। समस्या के निराकरण के लिए किसान पंचायत की जाएगी। इस मौके पर ज्ञान सिंह गौर, आशीष अवस्थी, अरविंद सिंह, विशेष पांडेय मौजूद रहे।