फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijli,pareshani,cut

अंधाधुंध बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bijli,pareshani,cut
सिविल लाइन में फल्ट सही करता विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भीषण गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती से शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा है। कहीं बिजली आपूर्ति फाल्ट के नाम पर ठप की जा रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के नाम पर। शहर में ट्रिपिंग होने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं शहर के बेरुईहार, आबूनगर, मुराइन टोला उपकेंद्र की 10 घंटे बिजली गुल रही। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में 15 से16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। रात में बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

जिले में धुआंधार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक तरफ भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ हो रही बिजली कटौती ने लोगों का सुकून छीन लिया है। लगातार हो रही बिजली कटौती में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात में 33 केवीए लाइन व ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण बार-बार हो रही ट्रिपिंग से शहर के मोहल्ला आवास विकास, आईटीआई रोड, पटेल नगर, कटरा अब्दुल गनी, पीरनपुर, अस्ती, नउवाबाग की बिजली आपूर्ति चार घंटे बाधित रही।
इससे 50 हजार आबादी प्रभावित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र असोथर उपकेंद्र में 11 केवीए लाइन में फाल्ट होने के कारण रात भर बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे लोग सुकून की नींद भी नहीं सो सके। बिजली की कमी के कारण पानी का संकट भी बना हुआ है।

सुबह से ही हैंडपंपों पर बर्तनों की लाइन दिखाई देने लगती है। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण मशीनों और ट्रांसफार्मरों में फाल्ट बढ़ गया है। इस कारण से कुछ दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed