फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bhitaura route were transformed into pits

भिटौरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया

Tue, 09 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bhitaura route were transformed into pits

शहर से भिटौरा गंगा घाट को जाने वाली सड़क लोक

विज्ञापन
निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता का शिकार है। बाईपास से भिटौरा तक की करीब 11 किमी सड़क उखड़ कर गड्ढायुक्त हो गई है। सड़क की गिट्टियां पूरी सड़क पर छिटक गईं हैं। जिससे आवागमन में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि व्रत व त्योहार में गंगा स्नान करने वालों का यही एक रास्ता है।

भृगुमुनि की तपोस्थली कहा जाने वाला भिटौरा (ओमघाट) में सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन जाते हैं। मां गंगा में डुबकी लगाकर लोग भगवान की पूजा अर्चना करते हैं।

व्रत व त्योहार पर गंगा स्नान करने वाले सैकड़ों भक्तों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। अमावस्या और पूर्णिमा में यह संख्या हजारों में पहुंच जाती है।

प्रसिद्ध स्थान होने के बावजूद भिटौरा को जाने वाली सघड़क अधिकारियों के उदासीनता का शिकार है। पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है।

राहगीरों को बारिश में कीचड़ की समस्या, ठंडी व गर्मी में धूल की समस्या लोगों के लिए नासूर बन गई है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को भी नवीनीकरण करने का आठ साल में नियम है।

विभाग सड़क में नवीनीकरण कराने के बजाय उसी की मरम्मत करा देता है, लेकिन इधर दो साल से मरम्मत के नाम पर भी कुछ नहीं हुआ है। अधिशासी अािभयंता एके वर्दिया ने सड़क के बारे में जानकारी लेने पर बाद में देखने की बात कह फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed