फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bhitaura chief ministerial aspirants and supporters report

भिटौरा प्रमुख पद के दावेदारों व समर्थकों पर रिपोर्ट

Sat, 06 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bhitaura chief ministerial aspirants and supporters report
अतिसंवेदनशील घोषित ब्लाक भिटौरा में नामांकन प्रक्रि या पूरी कराने में
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन को पसीना आ गया। दोनाें प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने आचार संहिता तार-तार कर दिया। पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने मंत्रणा के बाद दोनों पक्षों पर आचार संहिता उल्लघंन की धारा 188 और 353 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
भिटौरा ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी रेनू सिंह और कल्पना शुक्ला ने शुक्रवार को नामांकन कराया है। दोनों पक्षों से भारी भीड़ और वाहनों के जुलूस पहुंचे। पहले रेनू सिंह पक्ष के प्रतिनिध लल्ली सिंह के दलबल को पुलिस ने किसी तरह से रोका। जुलूस रोकने पर पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। किसी तरह से नामांकन हो सका। इसके बाद दूसरा पक्ष कल्पना शुक्ला के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति राजेंद्र शुक्ला वाहनों का काफिला लेकर पहुंचे। नहर के पास ही पुलिस ने रोक लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पुलिस प्रशासन पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस को लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने इस दौरान वीडियोग्राफी कराई थी। एसपी कलानिधि नैथानी ने आचार संहिता उल्लघंन को लेकर सीओ सिटी वंदना सिंह और एसओ बलराम सिंह से बातचीत की। वीडीयो फुटेज देखने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि आचार संहिता उल्लघंन की रिपोर्ट प्रत्याशियों पर होती है। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों पर देर रात को रिपोर्ट दर्ज क ी गई है।


चुनाव में खलल डालने वाले जाएंगे जेल
एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चुनाव में खलल डालने वालों को जेल भेजा जाएगा। चुनावों को लेकर ब्लाकों के आसपास वीडियोग्राफी कराई जा रही है। खुफिया पुलिस भी प्रत्याशियों की लोकेशन में लगाई गई है। गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed