फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bhagirath effort that helped the 35 people honored

भगीरथ प्रयास में मददगार बने 35 लोग सम्मानित

Sun, 09 Aug 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bhagirath effort that helped the 35 people honored

ससुर खदेरी नदी को पुनर्जीवित करने के कार्य मेें मददगार बने 35 लोगों को विकास भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। पुनरुद्धार योजना की नेतृत्वकर्ता व वर्तमान में औद्योगिक विकास विभाग प्रदेश सरकार में विशेष सचिव के पद पर तैनात कंचन वर्मा ने नदी व उसके उद्गम ठिठौरा झील के पुनरुद्धार में सहयोग करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विशेष सचिव कंचन वर्मा ने जनपद में सहयोग प्रदान करने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान सभागार में बड़ा ही भावुक माहौल नजर आया। विशेष सचिव ने एसोचैम के चेयरमैन अभिमन्यु सिंह, एकता डेरी के नरेंद्र सचान, उद्योगपति मोहम्मद फारूख खान, डीआरडीए के पवन गुप्ता, गोविंद दुबे, हरीश शुक्ला, अमन तिवारी समेत 35 लोगों को सम्मानित किया। वर्ष 2013-14 में ससुर खदेरी पार्ट दो एवं उसके उद्गम ठिठौरा झील के पुनरुद्धार के लिए पहल की गई थी जिसमें निरंतर सहयोग प्रदान करने अथक परिश्रम करने पर प्रधानमंत्री ने 21 अप्रैल 2015 को भारत सरकार द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्ठता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसके अंतर्गत जिले की तत्कालीन जिलाधिकारी कंचन वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी एके जैन, परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र को सम्मानित किया गया था। विशेष सचिव कंचन वर्मा ने कहा कि उन्होंने भारत सरकार अपने लिए नहीं बल्कि जनपद के लिए सहयोग करने वाले विभागों को सम्मानित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जिले से उनका विशेष लगाव है और आगे भी वह जिले के विकास के लिए सहयोग करेंगी। जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा कि ससुर खदेरी नदी के विकास के लिए आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। विकास की जो मशाल जली है वह निरंतर जलती रहेगी। इस दौरान सीडीओ भवानी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट ---
माता पिता के साथ आई तत्कालीन डीएम
विशेष सचिव कंचन वर्मा अपने पिता केपीएस वर्मा और मां सरोज वर्मा के साथ आई थीं। इस दौरान माता पिता ने भी आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed