फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   B.Ed. trainees will now teach in government schools.

Fatehpur News: यूथ)) अब राजकीय विद्यालयों में होगी बीएड प्रशिक्षुओं की टीचिंग

Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
B.Ed. trainees will now teach in government schools.
फतेहपुर। बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को अब टीचिंग प्रैक्टिस के लिए निजी स्कूलों के बजाय राजकीय विद्यालयों में भेजा जाएगा। शासन के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने जिले के सभी 15 बीएड कॉलेजों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का ब्योरा मांगा है। सूची मिलने के बाद आवश्यकता के अनुसार उन्हें अलग-अलग राजकीय विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक अधिकांश बीएड प्रशिक्षु निजी विद्यालयों में टीचिंग प्रैक्टिस करते थे। नई व्यवस्था का उद्देश्य उन्हें सरकारी विद्यालयों की वास्तविक शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कक्षा शिक्षण का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। इससे भावी शिक्षकों को राजकीय विद्यालयों की कार्य संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय ने सभी बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्धारित प्रारूप में छात्र-छात्राओं की संख्या, विषय और अन्य आवश्यक विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी आधार पर विद्यालयों का चयन कर प्रशिक्षुओं का आवंटन किया जाएगा। विद्यालय आवंटन में प्रशिक्षुओं की संख्या, विद्यालय की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से राजकीय विद्यालयों की शिक्षण गतिविधियों को सहयोग मिलेगा। साथ ही बीएड प्रशिक्षुओं को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।





राजकीय विद्यालय न होने पर अशासकीय विद्यालय होंगे आवंटित
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकता राजकीय विद्यालयों को दी जाएगी। जिन क्षेत्रों में राजकीय विद्यालय उपलब्ध नहीं होंगे वहां बीएड प्रशिक्षुओं की टीचिंग प्रैक्टिस अशासकीय विद्यालयों में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed