{"_id":"60e897ed8ebc3e573b7ada66","slug":"bed-entrace-exam-fatehpur-news-knp639265919","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू महीने के अंतिम सप्ताह में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू महीने के अंतिम सप्ताह में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। इस माह के अंतिम सप्ताह में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने 13 केंद्र अनुमोदित किए हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-22 की परीक्षा तिथि अभी तय नहीं है, लेकिन प्रशासन परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। चार हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए राजकीय और एडेड विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। केंद्रों की सूची में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, महात्मा गांधी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शांति नगर, जीआईसी, जीजीआईसी, एएस इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सदाशिव इंटर कॉलेज रेल बाजार, सुखदेव इंटर कॉलेज खागा, जनहितकारी इंटर कॉलेज खागा, कमला बालिका इंटर कॉलेज खागा, जीजीआईसी मलवां, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज शामिल हैं।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं है। इस माह के अंतिम सप्ताह में परीक्षा प्रस्तावित है। इसके लिए 13 परीक्षा केंद्र डीएम ने अनुमोदित कर दिया है।