{"_id":"7969421e37006935b788bc9b96dfeeb2","slug":"bdc-election-will-seven-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी उपचुनाव सात सीटों पर होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी उपचुनाव सात सीटों पर होगा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिले में सात सीटों पर बीडीसी का उपचुनाव होगा। इसके
विज्ञापन
लिए 14 फरवरी को नामांकन पत्र खरीदे व जमा किए जा सकते हैं। 15 फरवरी को
सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक इनकी पड़ताल की जाएगी। 17 फरवरी को नाम
वापस लिए जा सकते हैं। उसी दिन प्रतीक चिन्ह् आवंटित किए जाएंगे। 21 फरवरी
को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान होगा। मतगणना 23 को होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम राजीव रौतेला ने बताया कि ऐरायां ब्लाक के वार्ड सुल्तानपुर घोष का उपचुनाव वहां के सदस्य मुन्नू लाल की मौत होने की वजह से होगा। यह वार्ड अनारक्षित श्रेणी के लिए है।
खजुहा बलाक के वार्ड आलमगंज के सदस्य नसरुद्दीन के जिला पंचायत सदस्य बनने के कारण उनकी सीटी खाली हुई है। यह सीट भी अनारक्षित कोटे की है।
इसी ब्लाक के बनियानी के सदस्य वीरेंद्र सिंह की मृत्यु होने से यहां उपचुनाव होगा। यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में है। इसी प्रकार से देवमई ब्लाक के हाजीपुर की सदस्य सुप्रिया के दो वार्ड से विजयी होने से चुनाव कराया जाएगा।
यह सीट अनारक्षित रखी गई है। इसी तरह से विजयीपुर ब्लाक के वार्ड गढ़ा प्रथम से रत्ना यादव के दो वार्ड से विजयी होने से चुनाव होना है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए इसे आरक्षित किया गया है।
हथगाम ब्लाक के मऊपरा की सदस्य सविता भी दो वार्ड से चुनाव जीती हैं। यह सीट महिला वर्ग के कोटे में हैं। वहीं हंसवा ब्लाक की हासिमपुर भेदपुर के सदस्य अमित कुमार के दो वार्ड से विजयी होने के कारण यहां भी चुनाव होगा। इस सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उम्मीदवार दावा कर सकते हैं।