{"_id":"19ddeaeea308124d7f17bfe8b0068855","slug":"bdc-candidate-s-husband-shot-dead-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी के पति की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशी के पति की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर गांव निवासी वीरन यादव(28) बुधवार रात लगभग आठ बजे गांव से करीब
विज्ञापन
सौ मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर पानी लगाने गए थे। खेतों पर गुरुवार सुबह
उनकी मां लक्ष्मी देवी पहुंचीं तो बेटे का लहूलुहान शव और खून फैला देखकर
चीख पड़ीं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग नौ बजे फायरिंग की आवाज हुई थी लेकिन पटाखा समझकर ध्यान नहीं दिया गया। वैसे फायरिंग कई राउंड हुई थी। बता दें कि एक गोली वीरन के दाहिनी कनपटी और दूसरी सीने में लगी है।
परिजनों ने बताया कि उनकी किसी तरह की रंजिश नहीं है। एसएचओ ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का नहीं है। मोबाइल की काल डिटेल और संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। घटना में गांव के ही किसी शख्स का हाथ लग रहा है। वह शामिल या मिलीभगत किसी भी स्तर का हो सकता है।