फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Battling illness and stress, English spokesperson commits suicide by cutting a wrist vein

Fatehpur News: बीमारी और तनाव से जूझ रहे अंग्रेजी के प्रवक्ता ने हाथ की नस काटकर दी जान

Sat, 18 Apr 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Battling illness and stress, English spokesperson commits suicide by cutting a wrist vein
फाइल फोटो-28-प्रवक्ता रमाशंकर। स्रोत परिजन - फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व मुख्य अति​थि।
बिंदकी (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित बनारसी धाम मोहल्ले में शुक्रवार को बीमारी और मानसिक तनाव जूझ रहे इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता ने घर में बाईं हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर रोड बनारसी धाम निवासी रमाशंकर (54) खजुहा कस्बे स्थित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता थे। वह मूल रूप से गाजीपुर जनपद के शेखपुर गांव के निवासी थे। रमाशंकर वर्ष 2010 से यहां मकान बनाकर रह रहे थे। पत्नी हृदेश कुमारी सरकंडी के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्नी ढाई वर्षीय बेटे आरव के साथ स्कूल गई थीं। दो अन्य बेटियां आराध्या और काव्या भी स्कूल गई थीं। बड़ी बेटी अनुष्का तबीयत खराब होने के कारण घर पर ही थी। दोपहर करीब तीन बजे जब बेटियां स्कूल से लौटीं तो पिता को खून से लथपथ देख चीख निकल गई। पड़ोसी उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि रमाशंकर लंबे समय से शुगर (मधुमेह) से पीड़ित थे और मानसिक तनाव में रहते थे। इसके चलते उन्होंने चार दिन से अवकाश ले रखा था। कोतवाल प्रमोद कुमार राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


बेटी की बीमारी ने बढ़ाई थी चिंता

रमाशंकर न केवल खुद बीमार थे बल्कि उनकी बड़ी बेटी अनुष्का भी लिवर की गंभीर समस्या से जूझ रही है। उसका इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है। बेटी की खराब सेहत ने उन्हें गहरे डिप्रेशन में डाल दिया था।




तनाव से बचाव के लिए ये करें

- समय पर सोना-जागना। पौष्टिक भोजन मानसिक संतुलन के लिए अनिवार्य है।

- प्रतिदिन 20-30 मिनट योग या टहलने से तनाव कम करने वाले हार्मोन बनते हैं।

- मन की बात दबाने के बजाय भरोसेमंद मित्रों या विशेषज्ञों से साझा करें।

- 7-8 घंटे की नींद लें और संगीत या रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

फाइल फोटो-28-प्रवक्ता रमाशंकर। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-28-प्रवक्ता रमाशंकर। स्रोत परिजन- फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी व मुख्य अतिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed