फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Barati clash over fireworks stunt during welcome ceremony

Fatehpur News: अगवानी में आतिशबाजी स्टंट पर भिड़े बराती

Fri, 05 Jul 2024 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Barati clash over fireworks stunt during welcome ceremony
बहुआ। गेस्ट हाउस के बाहर अगवानी के समय एक युवक के हाथ में लेकर आतिशबाजी करने पर विवाद हो गया। हाईवे पर बरातियों ने एक दूसरे को दौड़ाकर लात घूंसे से पीटा। इस दौरान हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाने के जिंदपुर टोल प्लाजा के पहले शिवा मंगलम गेस्ट हाउस में बुधवार की रात शादी थी। शादी ललौली के समदाबाद निवासी समरजीत उर्फ श्याम फौजी की बेटी अंजली की थी। बरात कानपुर के सरसौल के रामपुर गांव निवासी शंकर दयाल के बेटे अभिषेक की थी।
विज्ञापन

करीब रात 11 बजे गेस्ट हाउस के बाहर हाईवे पर अगवानी हो रही थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। एक बराती आतिशबाजी हाथ में लेकर स्टंट करने लगा। आतिशबाजी की चिंगारी बरातियों के कपड़ों में गिरने लगी। ऐतराज जताने पर बरातियों के ही दो पक्ष भिड़ गए। करीब 20 मिनट तक एक दूसरे को पीटते रहे। दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। 112 नंबर की सूचना पर पीआरवी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले विवाद शांत हो चुका था। कुछ लोगों को चोट भी आई। बरातियों की मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बहुआ चौकी प्रभारी सुमित तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed