फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Banda Tehsildar's car collided with a trolley, he narrowly escaped

Fatehpur News: बांदा के तहसीलदार की कार ट्रॉली से भिड़ी, बाल-बाल बचे

Mon, 25 Aug 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Banda Tehsildar's car collided with a trolley, he narrowly escaped
फोटो-32-हादसे में क्षतिग्रस्त नीली बत्ती व मजिस्ट्रेट लिखी प्राइवेट कार। संवाद
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार को नीली बत्ती और मजिस्ट्रेट लिखी एक निजी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार सुरक्षित बच गए। कार बांदा जिले की एक तहसील में तैनात तहसीलदार की बताई जा रही है। घटना के बाद कार से नीली बत्ती हटा दी गई। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन

कार ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तहसीलदार की थी। वे निजी कार से गांव से शहर जा रहे थे। बस्तापुर गांव के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद कार से नीली बत्ती हटाई गई। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में तहसीलदार खुद मौजूद थे। वह अक्सर इलाके में नीली बत्ती लगाकर चलते देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सुमित तिवारी ने बताया कि कार पर बत्ती की उन्हें जानकारी नहीं है। कार किसी तहसीलदार की बताई जा रही है। मौके पर तहसीलदार व उनके घरवाले नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed