फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bahua-Datauli substation shut down due to line breakdown; power out in 100 villages.

Fatehpur News: लाइन ब्रेकडाउन से बहुआ-दतौली उपकेंद्र बंद, 100 गांवों की बत्ती गुल

Fri, 17 Jul 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bahua-Datauli substation shut down due to line breakdown; power out in 100 villages.
फोटो-19-बहुआ क्षेत्र में टूटे बिजली के पोल। संवाद
बहुआ। 33 हजार केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से बहुआ और दतौली उपकेंद्र बंद हो गए। ओवरलोड के कारण लाइन के जंपर फुंकने और डिस्क फटने से आए फॉल्ट के चलते दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से निकलने वाली 33 हजार लाइन से बहुआ और दतौली उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार रात करीब 12 बजे लो वोल्टेज और फीडर ओवरलोड के कारण बैरमपुर के पास लाइन के जंपर फुंक गए और डिस्क फट गई। इससे लाइन ब्रेकडाउन हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई और करीब 100 गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली न आने से ग्रामीणों के सबमर्सिबल पंप, टीवी, पंखे और कूलर बंद हो गए। पानी की समस्या होने पर लोगों ने जेनरेटर चलाकर घरों में पानी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को फॉल्ट तलाशने के बाद बैरमपुर के पास टूटे जंपर जोड़ने और खराब डिस्क बदलने का काम किया। इसके बाद करीब 11 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता केतकार सिंह ने बताया कि 33 हजार लाइन का फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

-------------
फोटो-19-टूटे बिजली के पोल। संवाद
नीम का पेड़ गिरने से पोल टूटे, 24 घंटे से 150 घरों की बिजली ठप
बहुआ। कस्बे के बाजार में बुधवार शाम चार बजे बारिश के दौरान पुराना नीम का पेड़ गिरने से बिजली के दो पोल और केबल टूट गए। इससे कस्बे के गांधीनगर, राजनगर, जवाहर नगर और शांति नगर मोहल्ले के 150 घरों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है।

ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह से बिजली कर्मचारी लाइन ठीक करने नहीं पहुंचे। कस्बे के इदरीस, नवी अहमद, नसीम, संतोष त्रिवेदी, मुख्तार, रामनारायण, प्रवीण सिंह और रवी सिंह ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे फॉल्ट हुआ था। 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी उपकेंद्र नहीं पहुंचे। इससे मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया।
अवर अभिंयता केतकार सिंह ने बताया कि केबल की व्यवस्था के लिए स्टोर गए हैं। जली और टूटी केबल बदलकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed