{"_id":"c4acf6500e9c9f12c3ec38a2aed36406","slug":"baby-in-fatehpur-sage-kitty-ran-away-was-nabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में बच्ची को झोली बाबा ले भागा, दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में बच्ची को झोली बाबा ले भागा, दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
भीख मांगने पहुंचा बाबा घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची को झोली में डालकर भाग निकला। कुछ देर तक बच्ची की आवाज न सुनाई देने पर घरवाले बच्ची की खोज में इधर-उधर दौड़ पड़े। मोहल्ले के लोग भी साथ हो लिए। भीड़ देख भिखारी घबरा गया और बच्ची को झोली से निकालकर भागने लगा, तभी भीड़ ने उसे दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के मंडवा तालाब मोहल्ले की है। मंगलवार को यहां एक बाबा सलमान के घर भीख मांगने पहुंचा। सलमान की पत्नी उसे आटा देकर घर के अंदर चली गई। इसी बीच भिखारी वहीं खेल रही उसकी ढाई साल की बेटी आशमा परवीन को उठाकर झोली में डालकर चलता बना। बच्ची की आवाज न सुन उसकी मां बाहर निकली। बच्ची को गायब देख घबरा गई। उसने पति को घटना को जानकारी दी।
इस बीच इलाकाई लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने हुलिए के आधार पर भिखारी की खोजबीन की। शुक देव इंटर कालेज के पास भिखारी ने भीड़ देख बच्ची को झोली से बाहर निकाला और भागने लगा। बस अड्डे के पास लोगों ने उसे दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में उसने अपना परिचय मोहम्मद असलम निवासी डिग्गी पुलिस चौकी चेतगंज थाना कटरा जिला मिर्जापुर बताया। उसने बच्ची को क्यों अगवा करना चाहा, इस बारे में उसने देर रात कुछ नहीं कबूला था।