फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Azam Khan came down on lekhpal

आजम खां पर बरसे लेखपाल

Wed, 03 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 03 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan came down on lekhpal
प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
 नगर विकास मंत्री आजम खां ने लेखपाल के खिलाफ जो बयानबाजी की है, उससे लेखपालों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर तहसील इक ाई के लेखपालों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन



29 जुलाई को मुरादाबाद की तहसील बिलारी में नगर पालिका भवन में शिलान्यास कार्यक्रम पर नगर विकास मंत्री ने लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर पूरे संवर्ग को अपमानित किया। लेखपाल संघ सदर तहसील के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लेखपालों का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



बताया कि लेखपाल संवर्ग राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण व सम्मानित संवर्ग है। लेखपाल शासन की किसानों व ग्रामीणों से संबंधित सभी योजनाओं व नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भूलेख संबंधी कार्यों के साथ अन्य विभागों के कार्यों में भी सहयोग करता है। लेखपालों ने मुख्यमंत्री से ऐसे अमर्यादित टिप्पणी पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में तहसील मंत्री रामचंद्र मौर्य, धर्मपाल सिंह, संतोष कुमार, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, शिव कुमार समेत काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील लेखपाल संघ ने मंगलवार को नगर विकास मंत्री आजम खान की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ज्ञान कुमार सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम खान ने लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहा है, जो अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि मंत्री को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मंत्री लक्ष्मीकांत तिवारी, राजस्व निरीक्षक महेंद्रनाथ त्रिपाठी, शिवनारायण अग्निहोत्री आदि ने विचार व्यक्त किए। धरना प्रदर्शन में क्षेत्रपाल सिंह, फहीम अहमद, ताहिर हुसेन, गिरीशचंद्र मिश्र, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजबहादुर गिरी, रामप्रताप तिवारी सहित आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed