{"_id":"61f43d56fa05a77bd97f1358","slug":"ayush-kit-will-be-given-to-election-workers-fatehpur-news-knp6776419184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंटलाइन वर्कर व चुनावकर्मियों को दी जाएगी आयुष रक्षाकिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंटलाइन वर्कर व चुनावकर्मियों को दी जाएगी आयुष रक्षाकिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आयुष रक्षा किट में शामिल आयुर्वेदिक दवाओं से फ्रंटलाइन वर्कर व मतदान कर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए आयुष विभाग की ओर से आयुष रक्षा किट निशुल्क वितरण की जाएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुधीर रंजन ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर व चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. सुधीर रंजन ने बताया कि निदेशक आयुर्वेद प्रो. एसएन सिंह ने सभी क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारियों को रक्षाकिट देने के लिए वर्चुअल बैठक में निर्देश दिया गया है। अब सभी विभागों से अधिकारी व कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। कोरोना के कारण होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए भी आयुष रक्षा किट काफी लाभदायक है।
रक्षा किट में शामिल सामग्री
- च्यवनप्राश-180 ग्राम
- आयुष काढ़ा-100 ग्राम
- संशमनी बटी-30 ग्राम
- अणु तेल-10 मिली
......................
इस तरह करें इस्तेमाल
डा. सुधीर रंजन के अनुसार आयुष रक्षा किट में शामिल च्यवनप्राश एक चम्मच दिन में एक बार लेना चाहिए, जबकि आयुष काढ़ा की तीन ग्राम मात्र डेढ़ कप पानी पानी में उबालने के बाद उसे छानकर सेवन करना चाहिए। संशमनी बटी की दो टैबेलेट दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। अणु तेल की दो ड्रॉप नाक में दो बार डालनी चाहिए।