फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Auto collided with a standing truck after tyre burst, two people including the driver died

Fatehpur News: टायर फटे खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, चालक समेत दो की मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Auto collided with a standing truck after tyre burst, two people including the driver died
फाइल फोटो-22-रीतेश। स्रोत परिजन
फतेहपुर। सवारियों को छोड़ने जा रहा ऑटो 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से टायर फटे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में ऑटो चालक और उसके साथी की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा बृहस्पतिवार रात का है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी चंदन (35) ऑटो चालक थे। वे साथी देवीगंज के ईसाई का पुरवा निवासी रीतेश (40) के साथ बृहस्पतिवार रात बुकिंग लेकर असोथर थाने के कोटवा निवासी गुड्डू पांंडेय और रत्नेश चौहान को घर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शहर-गाजीपुर मार्ग के फुलवामऊ गांव के पास करीब रात करीब 12 बजे, शाम से टायर फटने से खड़े ट्रक में ऑटो जा घुसा। हादसे में ऑटो के परखचे उड़ गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। ऑटो में फंसे चंदन और रीतेश को बाहर निकाला गया। ऑटो में सवार दो यात्री बी घायल हुए। चारों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डाॅक्टर ने चंदन और रीतेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि हादसा टायर फटे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार में ऑटो के पीछे से टकराने से हुआ है। हादसे के दौरान ऑटो की रफ्तार करीब 70 किमी प्रतिघंटा रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed