फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attendance of teachers in schools is mandatory from July 1 in fatehpur

फतेहपुरः एक जुलाई से स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attendance of teachers in schools is mandatory from July 1 in fatehpur
फतेहपुर। पहली जुलाई से स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी करेगा। इसके लिए बोर्ड परीक्षा में स्थापित कंट्रोलरूम एक बार फिर से सक्रिय होगा। कंट्रोलरूम ऑनलाइन किसी भी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की निगरानी भी करेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने पहली जुलाई से स्कूल खोलने के लिए जोनप्रभारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। स्काउट भवन में हुई बैठक में डीआईओएस ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनिवार्य रूप से स्कूल आएंगे।
विज्ञापन

स्कूल से ही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। विभाग शिक्षकों के क्रियाकलापों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगा। वह स्वयं समय-समय पर कंट्रोलरूम में बैठकर स्कूलों की निगरानी करेंगे। डीआईओएस ने कहा कि 30 जून तक सभी प्रधानाचार्य स्कूलों को सैनिटाइज अनिवार्य रूप से करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जरूरत पड़े तो किसी भी फंड से उनके आदेश के बाद सैनिटाइज मशीन भी खरीद सकते हैं। कभी भी शासन स्कूल में कक्षाएं चलाने के लिए आदेश जारी कर सकता है। ऐसे में हर स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग मशीन होना अनिवार्य है। यह मशीन भी स्कूलों को खरीदनी है।

उन्होंने जोन प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी दिशा निर्देश प्रधानाचार्यों को तत्काल पहुंचा दें, जिससे पहली जुलाई से स्कूल खुलने में कोई बाधा न हो। बैठक में स्टेनो विनोद कुमार श्रीवास्तव और सभी जोन प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed