फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to throw wife from bridge into river, report filed

Fatehpur News: पत्नी को पुल से नदी में फेंकने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Attempt to throw wife from bridge into river, report filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औंग (फतेहपुर)। प्रयागराज में घरेलू हिंसा और महिला को जान से मारने की कोशिश की गई। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुराली व प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की शिव कुमार तिवारी की पुत्री पुनीता तिवारी की शादी ने 12 मई 2011 को प्रयागराज के नैनी थाना के चाका गांव के शशांक तिवारी से हुई थी।
विज्ञापन

पुनीता का आरोप है कि शादी के बाद सास, ससुर, पति, देवर दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। उसने 13 फरवरी 2012 को एक पुत्री व 15 फरवरी 2015 को एक पुत्र को जन्म दिया। उसे पति के एक विधवा वंदना से अनैतिक संबंध होने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पति प्रेमिका के साथ रहने लगा। पति के कहने पर ससुर सुशील तिवारी, सास मिथलेश तिवारी, देवर प्रशांत तिवारी, देवरानी दिव्या उसे मारपीट कर घर छोड़कर जाने का दबाव बनाने लगे। पति ने 12 अप्रैल 2024 को पहले मारापीटा, फिर उसे समझाकर पति बाइक से प्रयागराज में अरैल घाट की ओर पुल पर ले गया। उसे नदी में पुल से फेंकने की कोशिश की। पति की मदद के लिए उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी।

किसी तरह जान बचाकर वह मायके पहुंची। औंग पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एएसपी से शिकायत की।
प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि एएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में पति समेत पांच ससुराली व प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed