{"_id":"5a5653574f1c1bf7188b457b","slug":"at-the-student-s-death-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्र की मौत पर बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छात्र की मौत पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिंदकी में जाम लगाए भीड़ को समझाते एसडीएम, सीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। हादसे से गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर ट्रकों पर पथराव किया। छात्र के स्कूल पर भी धावा बोला। करीब तीन घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस प्रशासन ने लाठी लाठियां भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी जफरुद्दीन बरेठी गांव के मदरसे में शिक्षक हैं। उनका बेटा जीशान (14) नेहरू इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। जीशान साथ पढ़ने वाले गांव के ही दोस्त मुजीफुर्रहमान (15) पुत्र अतीकुर्रहमान के साथ बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बाइक से स्कूल जा रहा था। छात्र हेलमेट नहीं लगाए थे। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास बाइक सवारों को बांदा की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जीशान गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसका साथी छिटककर दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने यूपी 100 पर सूचना दी। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
भीड़ दोनों छात्रों को सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डाक्टरों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की खबर पर जिगनी गांव से सैकड़ों की भीड़ सीएचसी पहुंची। वहां से शव उठाकर अंबेडकर चौराहे ले आए। दुकानदारों के मेज, लकड़ी, पत्थर डालकर सड़क जाम कर दी। कुंवरपुर रोड पर खड़े ट्रकों पर पथराव कर दिया। ट्रकों के चालक जान बचाकर भागे। भीड़ ने करीब 20 ट्रकों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
भीड़ का एक हिस्सा नेहरू इंटर कालेज जा पहुंचा। यह देख कालेज प्रशासन ने गेट में ताला डलवा दिया। भीड़ चिल्लाती रही कि वह अपने बच्चों को घर ले जाने आए हैं। गेट न खुलने पर भीड़ ताला तोड़कर स्कूल में घुस गई। शिक्षकों से बदसलूकी की। इस बीच पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को बाहर निकाला। कालेज में फोर्स की तैनाती की गई है। इधर अंबेडकर चौराहे पर भीड़ ने राहगीर गंगासागर समेत कई के साथ मारपीट की। कुछ फोटोग्राफरों के कै मरे, मोबाइल तोड़ डाले।
बाद में एसडीएम हरिहरराम, नायब तहसीलदार रमेश पटेल व सीओ अभिषेक तिवारी ने मुआवजे व स्कूल टाइम में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। लोगों ने बाईपास का निर्माण सालों से अधर में लटके होने पर भी गुस्सा जताया। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि उपद्रव करने वाले चिह्नित किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।