{"_id":"5a5261b74f1c1b346f8b57c8","slug":"aseya-ki-yatra-flies-from-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से औरेया के युवक चीथड़े उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस से औरेया के युवक चीथड़े उड़े
fatehpur
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौडगरा। बिंदकी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते वक्त रविवार को राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। पुलिस ने परिजनों खबर दी।
बिंदकी स्टेशन में राजधानी एक्सप्रेस को डाउन को पार कराने के लिए रविवार को दोपहर करीब तीन बजे मुरी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर तीन में रोका गया। तभी मुरी एक्सप्रेस से एक युवक उतरा और ट्रैक पार करके प्लेटफार्म नंबर चार की ओर जाने लगा। इसी दौरान राजधानी की चपेट में आने से युवक के चीथड़े हो गए। राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। उसके पास से इलाहाबाद फंफूद का टिकट भी मिला। आधार कार्ड के पते पर पुलिस ने सूचना भेजी है। आधार कार्ड में औरेया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के फिरोजनगर निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा राजू कुमार(35) लिखा है। जीआरपी एसओ अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही सही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
न्यूज डायरी------