फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   arrest,pati,aroopi

जुहू बीच से अनीता के लापता होने की सुनाई कहानी

Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
arrest,pati,aroopi
पुलिस हिरासत में उदयभान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। सात साल से लापता अनीता का उसके पति की गिरफ्तारी के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले मुंबई में समुद्र किनारे घूमते वक्त अनीता लापता हो गई थी। इसके बाद से उसे पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आखिर में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के बौहार गांव के रहने वाले फूलचंद्र ने अपनी बेटी अनीता की शादी बिदंकी कोतवाली कोतवाली के उदयभान के साथ 2014 में की थी। शादी के एक साल बाद 2015 में अनीता अचानक लापता हो गई। इस पर फूलचंद्र ने ससुरालीजनों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और आशंका जताई कि बेटी की या तो हत्या की गई है, या फिर उसे बेच दिया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर अनीता के पति उदयभान, ससुर छेदालाल, सास निर्मला, देवर राजेश, देवरानी निशा, देवर सत्यभान, ननद सन्नो, नंदोई चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और तभी से आरोपी पति उदयभान फरार चल रहा था और उस पर मौजूदा समय 20 हजार रुपये इनाम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयभान को बिंदकी पुलिस सोमवार को कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के मानसिंह चौराहे से पकड़ा और कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की। अनीता की कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस ने उदयभान को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का रिमांड लिया जाएगा।

पुलिस हिरासत में आरोपी उदयभान ने केवल यह बताया कि मई 2015 में वह पत्नी अनीता के साथ मुंबई जुहू बीच, समुद्र किनारे घूमने के लिए गया था। इस दौरान वह कुछ खाने का सामान लेने के लिए चला गया और जब वापस आया तो अनीता गायब हो चुकी थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन अनीता का पता नहीं चला था।
- अनीता के लापता होने की सूचना उदय ने पुलिस को क्यो नहीं दी।
- मुंबई में अनीता का कोई नाते-रिश्तेदार है कि नहीं।
- खुद लापता होने के बजाय उदय पुलिस के सामने क्यो नहीं आया।
- घरवालों की गिरफ्तारी और उनके छूटने के बाद भी उदय ने परिजनों से संपर्क किया कि नहीं।
- फतेहपुर से नजदीक शिवराजपुर में उदय कहां था और क्या कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed