फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Apply for the post-matric scholarship by October 15.

Fatehpur News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 15 अक्तूबर तक करें आवेदन

Wed, 23 Sep 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Apply for the post-matric scholarship by October 15.
फतेहपुर। कक्षा 12 से उच्चतर कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि नवीनीकरण श्रेणी के छात्र 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्था में जमा करें। नवीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलेगा। इन्हें 16 सितंबर से चार नवंबर तक आवेदन की हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करनी होगी। शिक्षण संस्थाएं 15 सितंबर से 25 अक्तूबर तक विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन और उपस्थिति दर्ज करेंगी। नवीन विद्यार्थियों के आवेदन संस्थाओं द्वारा 16 सितंबर से 10 नवंबर तक ऑनलाइन सत्यापित किए जाएंगे। अधिकारी ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed