{"_id":"6ac93b16ceadf5ad7b068d37","slug":"apaar-id-mandatory-for-class-9-and-11-registration-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-164173-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौवीं और 11वीं के पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौवीं और 11वीं के पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की तैयारी तेज हो गई है। आवेदन में अपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य होने के कारण शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को आईडी बनाने का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बनी है, उन्हें चिह्नित कर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
अपार आईडी विद्यार्थियों की डिजिटल शैक्षिक पहचान है। इसमें नाम, जन्मतिथि, परीक्षा परिणाम, खेलकूद की उपलब्धियां और शैक्षणिक क्रेडिट समेत पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेंगी। इससे विद्यार्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा और भविष्य में जरूरत पड़ने पर संबंधित जानकारी हासिल करना आसान होगा।
कक्षा नौ और 11 के ऑनलाइन पंजीकरण में अपार आईडी दर्ज करना जरूरी है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यार्थियों की आईडी अब तक नहीं बनी है, उनकी आईडी बनवाकर निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण आवेदन में दर्ज कराएं।
विज्ञापन
- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।