{"_id":"67212ae0655541ea59064368","slug":"anwesha-and-anshika-topped-in-ramcharit-manas-singing-competition-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-123595-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रामचरित मानस गायन प्रतियोगिता में अनवेशा व अंशिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रामचरित मानस गायन प्रतियोगिता में अनवेशा व अंशिका अव्वल
विज्ञापन
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल को 10वीं और 12वीं परीक्षा का शत प्रतिशत परिणाम मिलने के कारण 3.51 लाख के नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र मिला। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा ने निदेशक मंडल की मौजूदगी में पुरस्कृत किया। समारोह में रामचरित मानस गायन प्रतियोगिता में अनवेशा पटेल और अंशिका श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सम्मान समारोह का आयोजन भोपाल में हुआ। महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर यह उपलब्धि मिली। रामचरित मानस गायन प्रतियोगिता में अनवेशा पटेल और अंशिका श्रीवास्तव ने सीनियर वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अभिनव सिंह ने बांसुरी वादन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रखर वर्मा वादन में प्रथम रहे। सभी विजेताओं को निर्देशक मंडल ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के 16 राज्यों के 170 विद्यालय के बच्चे शामिल हुए।
....................