{"_id":"a39d48998cc7b7c8dfd29f75f6205132","slug":"anup-jalota-bhajan-listeners-were-shifting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनूप जलोटा के भजन सुनकर श्रोता झूम उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूप जलोटा के भजन सुनकर श्रोता झूम उठे
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन गायक अनूप जलोटा ने नरसिंहपुर-कबरहा की शनिवार की
विज्ञापन
शाम को सुरमई बना दिया। जलोटा को सुनने के लिए जनपद के अलावा गैर जनपदों
से हजारों की तादाद में लोग आए। बड़े गायक का कार्यक्रम होने से पुलिस व
प्रशासन भी अलर्ट रहा। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए
गए। महिला दारोगा के साथ महिला सिपाहियों को लगाया गया।
तयशुदा कार्यक्रम में शामिल होने आए अनूप जलोटा ने अपनी स्वर लहरी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम कहने से तर जाएगा पार भव से उतर जाएगा को सुना कर शमां बांध दिया।
इसके बाद उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़ कर एक भजन श्रोताओं को झूमने को मजबूर करते रहे। दाता एक राम भिखारी सारी दुनिया व राम भक्त ले चला रे राम की निशानी, श्री राम जानकी बैठें हैं मेरे सीने में यह कुछ ऐसे भजन रहे जिन्हें सुनने के लिए श्रोता टस से मस नहीं हुए।