फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Anna raised the issue of saving crops from cattle

भाकियू ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Anna raised the issue of saving crops from cattle
खागा। भाकियू ने किसानों की बुनियादी समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों की फसलों को अन्ना मवेशियों से बचाने का मुद्दा उठाया। एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भाकियू नेता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अन्ना मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। गेहूं की फसल में अभी हरियाली आना शुरू हुई है। अन्ना मवेशी उसको नष्ट करने में लगे हैं। अन्ना मवेशी किसानों के लिए दुश्मन बने हुए हैं। इनसे छुटकारा दिलाए जाने के लिए बनाए गए गोशाला बेमकसद हैं। जिन किसानों ने अगेती धान की फसल बोई थी। उनके गेहूं की फसल की सिंचाई का समय है। इस समय ग्रामीण क्षेत्र में पांच से छह घंटा बिजली सप्लाई दी जाती है। ऐसे में किसानों को सिंचाई करना संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई रोस्टर के अनुसार 18 घंटा कराई जाए। विजयीपुर ब्लाक के रग्घूपुर की सामूहिक पेयजल योजना दो साल से ठप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी इसे सही नहीं कराया गया है। इस मौके पर भाकियू नेता महेंद्र सिंह, केशनपाल सिंह, धरम सिंह, रामभजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed