फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ankur Pehelwan won in thrilling matches

Fatehpur News: रोमांचक मुकाबलों में अंकुर पहलवान ने मारी बाजी

Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ankur Pehelwan won in thrilling matches
फोटाे-35-असोथर के घरवासीपुर दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद
असोथर। क्षेत्र के घरवासी माता दंगल कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे, जबकि कुछ कुश्तियों में पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

सुरेश मझिवां और पप्पू बांदा के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। घनश्याम जालौन ने सहदेव बांदा को हराया। विमल मर्का और निरंजन फतेहगंज के बीच मुकाबले में विमल मर्का विजयी रहे। सोम यादव औराई और ठोकिया के बीच हुए मुकाबले में ठोकिया ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सबसे रोमांचक मुकाबलों में विमल मर्का और अंकुर पहलवान शाहीपुर आमने-सामने रहे। अंकुर पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमल मर्का को मात दी। उन्हें 5100 रुपये का पुरस्कार देकर चैंपियन घोषित किया गया। इसके अलावा अन्य पहलवानों के बीच भी कई रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल स्थल पर मेले जैसा माहौल रहा। कुश्ती देखने पहुंचे ग्रामीणों और बच्चों ने दुकानों से खिलौने समेत अन्य सामान की खरीदारी की। इस मौके पर सुमित तिवारी, अनिल द्विवेदी, शशिकांत, पिंटू गुप्ता, सत्यम मिश्रा, संतोष पासवान, संतोष मौर्य, सीताराम गुप्ता, शिव भोला सिंह, फ़द्दल सिंह सहित कमेटी के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटाे-35-असोथर के घरवासीपुर दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटाे-35-असोथर के घरवासीपुर दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed