{"_id":"78ec429b33743f45192ed8db3eccd323","slug":"and-when-i-had-faith-in-the-overflowing-tide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"और उमड़ पड़ा कबरहा में आस्था का ज्वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और उमड़ पड़ा कबरहा में आस्था का ज्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददुआ के बनवाए शिवहरे रामजानकी हनुमान मंदिर में
विज्ञापन
गुरुवार को धार्मिक महोत्सव की शुरुआत हो गई। धाता इंटर कालेज से निकली कलश
यात्रा का जगह-जगह स्वागत व फूलों की वर्षा हुई। भारी संख्या में महिलाएं
शामिल हुईं। करीब तीन घंटे की पैदल यात्रा में उमड़े हुजूम के आगे-पीछे
भारी संख्या में फोर्स लगा रहा।
चार फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाला यह धार्मिक आयोजन दोपहर दो बजे कलश यात्रा से शुरू हुआ। धाता इंटर कालेज से 108 महिलाएं सिर में कलश लेकर चलीं। यात्रा में शामिल तीन रथ आकर्षण का केंद्र रहे।
एक रथ में राधाकृष्ण व हनुमान, दूसरे रथ मेें राम लक्ष्मण की मूर्ति व तीसरे रथ मेें चित्रकूट धाम के युगराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य विराजमान थे।यात्रा में तीन हाथी व 21 घोड़े शामिल रहे।
ददुआ के भाई बाल कुमार पटेल, ददुआ के बेटे वीर सिंह व बाल कुमार के बेटे राम सिंह की अगुवाई में निकली इस यात्रा में जगह-जगह पर फूल बरसते रहे। आसपास के गांवों के लोग हर कामकाज छोड़कर आस्था के समुंदर में डुबकी लगाने को निकल पड़े। एसडीएम बलराम सिंह व डीएसपी अतुल कुमार की टीम यात्रा के साथ कदम ताल कर यात्रा को सुगम बनाने के प्रयासों में संजीदगी से लगी दिखाई दी।