फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   And two security guards died in a road accident, several injured

सिक्योरिटी गार्ड समेत दो की मौत, कई घायल

Sat, 10 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
And two security guards died in a road accident, several injured
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

मार्ग दुर्घटनाओं में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। ुइनमें एक सिक्योरिटी गार्ड था तो दूसरा बुजुर्ग किसान। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी जागेश्वर सिंह(55) कानपुर में सिक्योरिटी गार्ड थे। बेटे मुकेश ने बताया कि गुरुवार रात पिता गांव लौट रहे थे। वह साइकिल से अजमतपुर चौराहा ललौली में पिता का इंतजार कर रहा था। वहीं एक परिचित ने बताया कि उसके पिता को कीर्तिखेड़ा के पास एक ट्रक ने कुचल दिया है। मौके पर ही उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


वह घर में सूचना देकर तुरंत वहां पहुंचा। परिजन भी कुछ ही देर में आ पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। मुकेश ने बताया कि उसके पिता का इलाज भी चलता था। हो सकता है दवाओं के असर के कारण रास्ते में उतर गए हों और घटना हो गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार सुबह ललौली थाना क्षेत्र के किछौंछा गांव निवासी रामभरोसे (65) साइकिल से शहर के लिए निकले थे। शाह पुलिस चौकी के पास सामने से आई एक बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी शकील और अबरार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ट्रामा सेंटर लाया गया। डाक्टरों ने बुजुर्ग किसान रामभरोसे को मृत घोषित कर दिया।


वहीं शकील और अबरार की हालत नाजुक देख उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे सिर में ज्यादा चोट लगी है। तीसरी घटना में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा निवासी भीम सिंह साइकिल से कस्बा आ रहे थे। मवई गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गए। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर निवासी राजेश को बाइक से गांव जाते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह भी घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed