फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   And now the temple Dadua

और अब ददुआ का मंदिर

Thu, 04 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Thu, 04 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
And now the temple Dadua
पुलिस मुठभेड़ में आठ साल पहले मारे जा चुके कुख्यात डकैत शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ का मंदिर बनाए जाने की तैयारी यहां बेहद गोपनीय ढंग से चल रही है। धाता ब्लाक के नरसिंहपुर कबरहा गांव में दस्यु सरगना के बनवाए इस मंदिर में गुरुवार से 10 दिन का आयोजन शुरू होगा।
विज्ञापन


इसी बीच किसी दिन अचानक मंदिर परिसर में ददुआ की मूर्ति के अलावा उसकी मां कृष्णा देवी, पिता रामप्यारे सिंह उर्फ लंबरदार व पत्नी सियादेवी उर्फ बड़ी बुइया की मूर्तियां भी स्थापित करने की तैयारी है। इस पूरे आयोजन पर प्रशासन की पैनी नजर है। जिलाधिकारी राजीव रौतेला का कहना है कि विधि संगत कार्यक्रमों की ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के देवकली गांव के राम प्यारे का बड़ा बेटा शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ वर्ष 1975 में अपराध की दुनिया में आया। इसके बाद 32 साल तक अपहरण, हत्या, फिरौती जैसे संगीन अपराधों में उसका नाम जुड़ता गया। वह चित्रकूट में 21 जुलाई 2007 को एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। ददुआ के खिलाफ कई जिलों में हत्या, डकैती, अपहरण व फिरौती के 224 मामले दर्ज थे। उस समय उस पर पांच लाख का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ददुआ का बेटा वीर कुमार कर्वी से विधायक है। बेटी चिरौंजी देवी धाता की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। भाई बाल कुमार पटेल मिर्जापुर के सांसद रह चुके हैं और मौजूदा समय में सपा की राजनीति कर रहे हैं। बाल कुमार का बेटा राम सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में ददुआ के भाई बाल कुमार ने बताया कि मूर्तियां जयपुर में बन रही हैं। इनको धार्मिक महोत्सव के दौरान स्थापित कराया जाना है। यदि समय से बन कर आ जाती हैं तो इनका अनावरण हो जाएगा। इस आयोजन में फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, पट्टी प्रतापगढ़, मिर्जापुर, रायबरेली आदि जिलों के हजारों लोगों को आमंत्रित किया गया है।


यहीं बची थी ददुआ की जान
धाता (फतेहपुर)। ददुआ के बनवाए शिवहरे रामजानकी हनुमान मंदिर की नींव 14 फरवरी 2000 को रखी गई थी। ददुआ की ससुराल धाता थाना क्षेत्र के घटईपुर में थी। वह यहां 1994 में आया, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। वह पुलिस को चकमा देकर ससुराल से एक किमी. दूर स्थित कबरहा में बने छोटे से हनुमान मंदिर में आकर छिप गया था। उसने यहीं संकल्प लिया था कि अगर पुलिस से बच गया तो यहां भव्य मंदिर बनवाएगा। पुलिस से बचने पर उसने मंदिर का निर्माण शुरू कराया। मंदिर वर्ष 2006 में बनकर तैयार हो गया। इसमें करोड़ों की लागत आई थी। इसके बाद से ही इसे भव्यता देने का काम जारी रहा। आज यह तीन मंजिला मंदिर बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed