फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   An FIR has been lodged for the kidnapping of two young women and a teenager.

Fatehpur News: दो युवती और एक किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged for the kidnapping of two young women and a teenager.
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन छात्राओं के अपहरण में चार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र से एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार से लापता है। वह कक्षा 10 की छात्रा है। किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन पानी भरने हैंडपंप पर गई थी। लौटकर घर नहीं आई। जानकारी करने पर पता चला कि बहन को थाना क्षेत्र के करमोन गांव का सोहिल बाइक से अगवा कर ले गया है। इसमें गांव के धूम ने सोहिल का सहयोग किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री शुक्रवार को कॉलेज गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। खोजबीन में पता चला कि पुत्री को कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के घड़ियालीपुर गांव निवासी कंचन पाल ले गया है। थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कक्षा 12 की छात्रा है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री 22 दिसंबर को स्कूल से घर नहीं पहुंची। खोजबीन में पता चला कि थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी गाेलू सोनकर पुत्री को बहलाकर ले गया है। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed