{"_id":"69f5067548769a018407d432","slug":"amrit-bharat-superfast-express-will-run-from-today-relief-to-passengers-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-153874-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आज से दौड़ेगी अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आज से दौड़ेगी अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
फतेहपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो रहा है। इससे फतेहपुर समेत आसपास के जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस को हाल ही में फतेहपुर रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन वाराणसी से पुणे हडपसर के बीच चलेगी और फतेहपुर स्टेशन पर रात 9:52 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर के गोविंदपुरी में रुकेगी।
इसके अलावा प्रयागराज-दादरी के बीच विशेष ट्रेन भी चलाई गई है जो फतेहपुर स्टेशन पर रात 9:48 बजे पहुंचेगी। यहां से यह गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद होते हुए अलीगढ़, खुर्जा से दादरी तक जाएगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर और किफायती विकल्प मिलेगा। खासकर मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
इसमें किफायती किराया, बेहतर बैठने की व्यवस्था और आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। ट्रेन संचालन से क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने नई सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है।