फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ambulance driver, youth dies in circle of setting

Fatehpur News: सेटिंग के चक्कर में घुमाता रहा एंबुलेंस चालक, युवक की मौत

Wed, 16 Jul 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver, youth dies in circle of setting
फतेहपुर। प्राइवेट एंबुलेंस चालक सेटिंग वाले अस्पताल में भर्ती करवाने के चक्कर में मरीज को शहर में घुमाता रहा। इलाज में देर होने की वजह से सांप के डसने के शिकार हुए युवक की मौत हो गई। परिवार के भड़कने पर एंबुलेंस छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस व चालक के साथी को पकड़ा है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया उपकेंद्र के पास रहने वाले दिवंगत रामशंकर का पुत्र पिंटू सविता (32) किराना दुकानदार था। उसे दुकान में ही दोपहर को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इसी दौरान एक एंबुलेंस चालक इमरजेंसी कक्ष में पहुंचा। परिजनों ने उसे जीटी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर चलने को कहा। वह गुमराह कर इधर-उधर मरीज को काफी देर तक घुमाता रहा और लोधीगंज की ओर दूसरे नर्सिंग होम ले गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया, लेकिन चालक ने इसकी भनक परिवार को नहीं लगने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों के बताए नर्सिंग होम लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया और शव लेकर जाने की बात कही। यह सुनने के बाद परिजन भड़क उठे। एंबुलेंस चालक पर हमलावर हो गए। किसी तरह चालक भाग निकला।

मां सुदामा ने बताया कि उसके बेटे की चालक की हरकत की वजह से मौत हुई है। गंभीर हालत होने के बाद भी उन लोगों को चालक ने गुमराह किया है। हंगामे की खबर पर बाकरगंज चौकी पुलिस पहुंची। एंबुलेंस व चालक के पकड़े गए एक साथी को कोतवाली ले गई। पिंटू से एक छोटा भाई रामजी है। उस पर सात बहनों की जिम्मेदारी थी। उसकी पत्नी सीता गर्भवती है।
कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed