फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   How much did the district run on the path of development ambassadors visit today will see the signs of develop

Fatehpur: विकास के पथ पर कितना दौड़ा जनपद, राजदूतों का दौरा आज, देखेंगे विकास का अक्स

Mon, 17 Oct 2022 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 01:39 AM IST
सार

राजदूतों को निरीक्षण कराने के लिए जिस फैक्ट्री का चयन किया गया है, वह अपने आप में खास है। औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित एमकेयू फैक्ट्री जिसकी स्थापना मई 2001 में हुई थी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज गुप्ता और जनरल मैनेजर राजीव सेठ हैं। यह कंपनी बुलेट प्रूफ जैकेट- हेलमेट बनाने व जहाज की बाड़ी में बुलेटप्रूफिंग का काम करती है। 

विज्ञापन
How much did the district run on the path of development ambassadors visit today will see the signs of develop
फतेहपुर डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जनपद  ने विकास के पथ पर कितनी यात्रा तय की है, यह देखने आठ देशों के दूतावासों में तैनात भारतीय राजदूतों का जत्था आज यहां पहुंचेगा। राजदूतों का यह दल केंद्र सरकार के निर्देश पर जनपद में शिक्षा व्यवस्था से लेकर यहां के औद्योगिक विकास तक को परखेगा।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इन खास मेहमानों की मेजबानी के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। मेहमानों को कहीं कोई दिक्कत न आए इसके लिए मजिस्ट्रेट की एक बड़ी टीम लगाई गई है। डीएम श्रुति ने अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए एमपी चौबे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार लालजी यादव, सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय और उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह को जिम्मेदारी देते हुए नोडल बनाया है। राजदूतों को दिखाने के लिए आईटीआई परिसर में जनपद के उत्पादों के स्टाल लगाकर पूरे परिसर को सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है भ्रमण कार्यक्रम

11:20- भिटौरा ब्लॉक के सैदनापुर कंपोजिट विद्यालय में भ्रमण
11:50- कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में फतेहपुर एटए ग्लांस के तहत पिछड़े जनपद की योजनाओं की प्रस्तुति देखेंगे। साथ ही ससुर खरेदी पर हुए काम की जानकारी लेंगे। इस दौरान ओडीओपी की बुकलेट का अनावरण भी करेंगे।
12:20 - आईटीआई मैदान में ओडीओपी की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
12:40 - निरीक्षण भवन में लंच
1:40 - मलवां की औद्योगिक इकाई एमकेयू इंडस्ट्री का भ्रमण करेंगे।
2:15 - मलवां स्थित टेक होम राशन प्लांट को देखेंगे।
2: 45 - बिंदकी सीएचसी का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन

इसलिए खास है एमकेयू फैक्ट्री

राजदूतों को निरीक्षण कराने के लिए जिस फैक्ट्री का चयन किया गया है, वह अपने आप में खास है। औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित एमकेयू फैक्ट्री जिसकी स्थापना मई 2001 में हुई थी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज गुप्ता और जनरल मैनेजर राजीव सेठ हैं। यह कंपनी बुलेट प्रूफ जैकेट- हेलमेट बनाने व जहाज की बाड़ी में बुलेटप्रूफिंग का काम करती है। 

सेना के आदेश पर जैकेट, हेलमेट अन्य उत्पादों का आठ से अधिक देशों में निर्यात होता है। कंपनी को उच्च गुणवत्ता के कारण 2013-14 में केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। कंपनी में स्टाफ, सुपरवाइजर और कर्मचारियों सहित लगभग 200 लोग कार्यरत हैं। कंपनी के मैनेजर मनोज द्विवेदी ने बताया की कंपनी में उच्च गुणवत्ता पूर्ण कार्य होता है। कंपनी में सिर्फ सेना से ही संबंधित ऑर्डर पर बुलेट प्रूफ प्रोडक्ट तैयार कर सप्लाई किया जाता है। जिसके कारण कंपनी की ख्याति विदेशों तक फैली हुई है।

ये राजदूत किए गए नामित

- नगमा एम मलिक- राजदूत पोलैंड
- पंकज शर्मा- राजदूत मैक्सिको
- सुधाकर दलेला - राजदूत पुर्तगाल
- नागेश सिंह- राजदूत थाईलैंड
- राजकुमार श्रीवास्तव- राजदूत क्रोएशिया
- पीयुष श्रीवास्तव - राजदूत बहरीन
- राजेश रंजन- राजदूत बोत्सवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed