{"_id":"6803eb6be9cf4c8c110603a8","slug":"after-two-months-and-six-days-four-people-died-in-a-horrific-accident-on-the-highway-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-132595-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो माह छह दिन बाद हाईवे पर भीषण हादसे में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो माह छह दिन बाद हाईवे पर भीषण हादसे में चार की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे पर भोर में चालकों को आने वाली झपकी मौत को बुलावा देती है।
अक्सर हाईवे पर खड़े वाहनों में पीछे से वाहन के टकराने से हादसे होते हैं। ऐसे बहुत कम हादसे होते हैं, जिनमें चलते वाहन में पीछे से टकराते हैं। हादसोें के पीछे बेकाबू रफ्तार और चालक को झपकी आने से हादसा माना जाता है।
खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर सुजानीपुर के पास खड़े डंपर में कार टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा करीब दो माह बाद हुआ। इसके पहले महाकुंभ के दौरान कई हादसे हुए। इनमें अधिकांश बड़े-छोटे हादसे भोर में हुए। साफ है कि यात्रा में भोर का वक्त घातक होता है। अक्सर भारी वाहनों के चालक भी थकान और नींद में वाहनों को हाईवे किनारे लगाकर सो जाते हैं, जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हाेते हैं।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर दूधी कागार मोड़ के पास गिट्टी लदे ट्राॅला में 22 फरवरी की भोर पीछे से दिल्ली के श्रद्धालुओं की मिनी बस टकराई थी। हादसे में नई दिल्ली के रहने वाले परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इस बड़ी दुर्घटना के करीब दो माह बाद हाईवे पर फिर चार मौत हुईं। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर भरतपुर के पास 22 फरवरी की भोर तीन हादसे आधा किलोमीटर के अंतराल में हुए थे। इनमें पांच लोगाें की जान गई थी। महाकुंभ के दौरान कुल 14 मौतें व 75 लोग हादसे में घायल हुए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
हाल में हुए हादसे
-22 मार्च को ललौली थाना क्षेत्र के मौरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार बबलू रैदास को टक्कर मार दी थी। उसकी मौत हो गई थी।
-19 फरवरी को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा गांव के पास खड़ी बस में ट्रेलर पीछे से घुस गया, जिसमें एक की मौत और सात लोग घायल हुए।
-22 फरवरी को कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गोविंदपुर मोड़ के पास खड़े ट्रक से टकराई। इसमें पांच लोग घायल हुए।
-आठ फरवरी को चौडगरा ओवरब्रिज के पास बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी थी। इसमें ई-रिक्शा सवार एक महिला की मौत और सात लोग घायल हुए।
-दो फरवरी को हाईवे के रेवाड़ी के पास खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम भिड़ने से चालक की मौत हुई।
-25 जनवरी को हाईवे पर गोविंदपुर मोड़ के पास खड़े ट्रॉला में कार घुसने से छह लोग घायल हुए।
-19 जनवरी को हाईवे पर मौहार ओवरब्रिज पर खड़े डंपर में डबल डेकर बस टकराने से 12 लोग घायल हुए।
.....................