{"_id":"6948476cd32fa607b50ae9ce","slug":"after-triple-talaq-the-wife-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145988-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन तलाक के बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन तलाक के बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
फतेहपुर। निकाह के 10 वर्ष के बाद एक महिला को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी ललऊ की पुत्री जोया उर्फ रोशनी ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह कोतवाली क्षेत्र के इमिलियाबाग निवासी मुश्ताक के पुत्र सलमान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद सलमान उससे मारपीट करने लगा। तीन नवंबर को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद सास रोशनी, मुमताज तथा ससुर मुश्ताक के साथ मिलकर घर से निकाल दिया।
पीड़िता का आरोप है कि सलमान ने वीडियो कॉल के माध्यम से तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी भी दी। महर्षि कॉलोनी निवासी इम्तियाज, इमरान, छंगू और गुलफाम पर भी मोबाइल से धमकाने का आरोप लगाया गया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।