फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After Tilak and Variksha, the marriage stalled due to dowry dispute, the wedding procession did not arrive.

Fatehpur News: तिलक और वरीक्षा के बाद दहेज विवाद में अटकी शादी, बरात नहीं आई

Thu, 07 May 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
After Tilak and Variksha, the marriage stalled due to dowry dispute, the wedding procession did not arrive.
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मई को तय बरात न आने से शादी विवाद में बदल गई। वर पक्ष ने वधू के चरित्र पर सवाल उठाते हुए विवाह से इन्कार से कर दिया है। वहीं वधू पक्ष ने दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने को वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वधू पक्ष का आरोप है कि उसने पुत्री की शादी क्षेत्र के ही संगोलीपुर गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। वरीक्षा के बाद एक मई को बरात आनी थी। तिलक और वरीक्षा के कार्यक्रम में दहेज के रूप में नकदी समेत दो लाख 31 हजार रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया और बरात नहीं आई।
विज्ञापन

आरोप है कि अब दिए गए दान-दहेज की नकदी और सामान वापस मांगने पर गाली-गलौज की गई और इन्कार कर दिया गया। महिला का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग भी की जा रही है। वहीं वर पक्ष का दावा है कि वधू का चरित्र ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी बच्चे लाल सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed