{"_id":"675dc173f010910f410e2403","slug":"after-the-young-man-now-the-teenage-girl-has-been-shot-dead-fatehpur-news-c-12-1-knp1086-933463-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक के बाद अब किशोरी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक के बाद अब किशोरी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के रामनगर कौंहन गांव में आशू सिंह की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या करने के करीब 14 घंटे बाद दूसरे गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा का शव अरहर के खेत में पड़ा मिला।
छात्रा की हत्या भी दो गोली लगने से हुई है। एसपी धवल जायसवाल के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात मोबाइल सीडीआर व पूछताछ में सामने आई है। हत्या क्यों की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
रामनगर कौंहन के पड़ोसी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। उसका शनिवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने खेत पर शव देखकर परिजनों को सूचना दी। पिता समेत अन्य परिजन वहां पहुंचे। पिता ने बताया कि पुत्री अपनी दादी के घर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे गैस सिलिंडर लेकर गई थी। जहां खाना बनाने के बाद वह अपने घर जाने की बात कहकर निकली थी। वह शाम करीब सात बजे काम से घर लौटे, तब पुत्री के गायब होने का पता लगा। उसने आसपास तलाश की और 1076 पर सूचना दी।
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों से पता लगा कि खेत में किशोरी का शव पड़ा है। उन्होंने पुत्री की दरिंदगी के बाद गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस व फॉरेसिंक टीम को जांच में मौके से दो से तीन 315 बोर की गोली के खाली खोखे मिले हैं। गोलियां पेट व सीने में दागी गई हैं। छात्रा की जींस शव से कुछ दूर मिली है। पुलिस ने आशू सिंह के पिता व लड़की के पिता की ओर से दोनों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की पक्ष के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की है।