{"_id":"a75d0a282cc208d2b91f4d7f2fe288b6","slug":"after-the-child-s-death-controversy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बच्चे की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत के बाद बवाल
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा रोड के महात्मा गांधी मार्ग पर महरहा
विज्ञापन
गांव निवासी सज्जन सोनकर का पुत्र अतुल (7) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर
के बाहर खेल रहा था। तभी बिंदकी की ओर से मुरादीपुर जा रही पिकप लोडर ने
जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर परिजन
कानपुर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इस बीच मौके पर जुटे ग्रामीणों
ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को बचाने का
प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे स्थिति
गंभीर हो गई। बाद में अतिरिक्त फोर्स आई और लाठियां फटकार कर रास्ता
खुलवाया।