{"_id":"2f4ffa1a105d5c2429896948d4432240","slug":"affiliate-son-had-hatched-a-plot-to-kidnap-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पुत्र ने छात्र के अपहरण की रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पुत्र ने छात्र के अपहरण की रची थी साजिश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते भर पूर्व छात्र के अपहरण मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड उन्नाव जिले के सिविल लाइंस इलाके की सभासद का बेटा निकला। अगवा छात्र के गांव में ही उसकी बहन ब्याही है। उसने गांव के दो युवकों के साथ मिलकर योजना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से इंडिगो कार, मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसपी ने बताया कि दो दिन पूर्व छात्र की घर वापसी के बाद पुलिस बदमाशों की लोकेशन लेती रही। मंगलवार की रात तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में एसपी अनीस अहमद अंसारी और एएसपी आरपी सिंह ने बताया कि ललौली के हरियापुर गांव निवासी बीमा एजेंट रामकिशोर प्रजापति का पुत्र देशदीपक प्रजापति 27 जुलाई की मदरियापुर गांव से कोचिंग से घर लौट रहा था। तभी रास्ते से इंडिगो कार सवारों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
छात्र के लौटने के बाद टीमें अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मंगलवार की रात राजू सोनी उर्फ राममिलन पुत्र मैयादीन निवासी जौहरपुर थाना तिंदवारी बांदा व हाल पता एबी नगर उन्नाव, वीरेंद्र प्रजापति उर्फ धीरेंद्र पुत्र रामपाल प्रजापति, कल्लू ऊर्फ सैंया उर्फ अमरपाल प्रजापति पुत्र रामऔतार निवासी हरियापुर थाना ललौली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि छात्र को घर छोड़ने के बहाने कार में अगवा कर ले गए थे। घटना की साजिश मास्टरमाइंड रोजू सोनी ने रची थी। राजू की मां रामरती देवी उन्नाव के सिविल लाइंस इलाके की सभासद है। पुलिस पूछताछ में राजू ने बताया कि सभासद का सारा कामकाज पुत्र होने के नाते वह ही देखता है। कबूल किया वह फर्जी तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त भी करता था। मुख्य आरोपी के पास आल्टो और सफारी भी रही हैं। राजू सोनी की बहन की शादी हरियापुर गांव में हुई है। उसकी हरियापुर में ही वीरेंद्र और कल्लू से मुलाकात हुई थी। रुपये कमाने के चक्कर में तीनों ने अपहरण की योजना बनाई थी। तभी तीनों ने 27 जुलाई की शाम छात्र का अपहरण किया और उसको सीधे उन्नाव लेकर गए थे। उन्नाव में सभासद पुत्र ने नगरपालिका के नवनिर्मित भवन में छात्र को कमरे में बंद करके रखा था और उसे कभी कभार जंगल में ले जाकर डराते धमकाते रहे हैं।
अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में क्राइम ब्रांच टीम में प्रभारी मनोज रघुवंशी, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, रावेंद्र प्रताप, मुरली सिंह, थरियांव थानेदार ऋषिकांत शुक्ला, चांदपुर एसओ अजय सेठ, हुसैनगंज एसओ बलराम सिंह, गाजीपुर एसओ संजय सिंह और टीएसआई शैलेंद्र सिंह की अहम भागीदारी रही है।
इंसेट
पहले महिला टीचर व व्यापारी को उठाने बनाई थी योजना
अपहरणकर्ताओं ने कबूल किया है कि उन लोगों ने छात्र के अपहरण से पहले उन्नाव के टेंपो एजेंसी के मालिक के अपहरण की योजना बनाई थी। लेकिन उसको अगवा नहीं कर पाया था। इसके बाद उन्नाव की एक महिला टीचर अपहरणकर्ताओं के निशाने में रही है। इसमें भी असफल होने पर वीरेंद्र ने अपने गांव हरियापुर के ऋषभ पटेल ऊर्फ परदेशी के अपहरण की योजना बनाई थी। परदेशी को अपहरकर्ताओं ने मोबाइल पर फोन करके एकांत में मिलने के लिए बुलाया था लेकिन परदेशी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था। इसी वजह से परदेशी को उठाने की योजना में भी पानी फे र गया था।
इंसेट
फिरौती देकर छूटा था छात्र!
उन्नाव के मास्टरमाइंड के साथ शामिल गांव के अपहरणकर्ताओं ने छात्र के पिता की कमाई के बारे में पूरी जानकारी थी। उधर, अपहरकर्ताओं के फिरौती के लिए लगातार फोन आ रहे थे और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही थी। चर्चा है कि तभी पुलिस की जानकारी में अपहरणकर्ताओं को फिरौती देकर परिजनों ने बच्चे को छुड़ा लिया था लेकिन पुलिस ने अपनी किरकिरी को बचाने के लिए इस बात को छिपाकर रखा था। हालांकि एसपी ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता बच्चे की जान की सलामती रही है और फिरौती देने की बात गलत उड़ाई जा रही है। वहीं अपहरणकर्ताओं ने बताया कि वह लोग छात्र को हाइवे पर छोड़ गए थे।